जोंटी रोड्स होंगे वर्ल्ड मास्टर्स लीग सीजन 2024 के ब्रांड एंबेसडर

जोंटी रोड्स होंगे वर्ल्ड मास्टर्स लीग सीजन 2024 के ब्रांड एंबेसडर

वर्ल्ड मास्टर्स लीग टी 20 की सेज सज कर तैयार है और रोजाना उसमें दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों का जुड़ना इसे और रोमांचित बनाता जा रहा है। इसी कड़ी में आज वर्ल्ड मास्टर्स लीग टी 20 ने घोसणा करते हुए बताया कि, “विश्वभर को अपनी असाधारण फील्डिंग से हतप्रभ करने वाले दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज खिलाड़ी जोंटी रोड्स उनके ब्रांड एंबेसडर होंगे।”

दक्षिण अफ्रीका के किंग्समीड स्टेडियम में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स लीग टी20 में इंद्रप्रस्थ वॉरियर्स, गल्फ सुपरस्टार्स, सिडनी स्पार्टन्स, कोलंबो टाइटन्स, लाहौर लायंस और कैरेबियन पाइरेट्स जैसी 6 टीमें शिरकत करती नजर आएंगी जिसमें दुनिया भर के प्रशंसकों को भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान के महानतम खिलाड़ियों की भिड़ंत देखने को मिलने वाली है।

वर्ल्ड मास्टर्स लीग के ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल होने पर रोड्स ने कहा, “यह टूर्नामेंट दुनिया भर की बेहतरीन क्रिकेट प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने का काम कर रहा है, ऐसे में इसका हिस्सा होना मेरे लिए सम्मान की बात है। बेहतरीन खिलाड़ियों से सजे इस टूर्नामेंट का प्रचार करने के लिए मैं पूरी तरह से समर्पित हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *