ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव

ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव

यूनाइटेड किंगडम में गुरुवार को आम चुनाव के लिए वोटिंग होगी। मतदाता प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सरकार को लेकर फैसला करेंगे। मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगा। चुनाव खत्म होने के बाद मतगणना की जाएगी। शुक्रवार सुबह तक चुनाव परिणाम आ जाएंगे।

इलेक्शन से पहले किए गए जनमत सर्वेक्षणों में कीर स्टार्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो लगातार 14 साल से शासन कर रही कंजर्वेटिव पार्टी सत्ता से बेदखल हो जाएगी।

कंजर्वेटिव पार्टी के लीडर पीएम ऋषि सुनक कुछ सप्ताहों में हजारों मील की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव का रिजल्ट कोई पहले से तय निष्कर्ष नहीं है। यह कुछ कठिन समय हैं, लेकिन चीजें अब पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं। 650 सदस्यीय संसद के लिए मतदाता सुनक के साथ चार पूर्व प्रधानमंत्रियों के भविष्य का निर्णय लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *