दो दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट

दो दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट

राजधानी में उमस भरी गर्मी ने लोगों को दिनभर परेशान किया। उमस से लोग बेहाल दिखे। हालांकि, बीच-बीच में तेज हवा चलने से थोड़ी राहत मिलती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार और बुधवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा और धूल भरी आंधी चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप खिली। इससे उमस और बढ़ गई। ऐसे में लोग उमस से परेशान नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान एक डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार पालम व आया नगर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, लोधी रोड व रिज में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *