महाकुंभ 2025 से पहले शुरू होगा यूपी का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेस वे

महाकुंभ 2025 से पहले शुरू होगा यूपी का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेस वे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले साल जनवरी में होने वाले महाकुंभ से पहले गंगा एक्सप्रेस वे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा यह 594 किलोमीटर का प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे होगा। जो 12 जिलों से होकर गुजरेगा। गंगा एक्सप्रेस वे बन जाने के बाद मेरठ से प्रयागराज की दूरी 8 घंटे में तय की जा सकेगी। अभी इसे तय करने में 11-12 घंटे का समय लगता है। गंगा एक्सप्रेस वे 36000 करोड़ रुपए की लागत से अदाणी समूह और मुंबई की आरईबी इंफ्रा बना रहे हैं।

इस एक्सप्रेस वे की नोडल एजेंसी यूपी इंडस्ट्रियल एंड एक्सप्रेस वेज अथारिटी (यूपीडा) के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सहित पूर्वाचल व प्रदेश के अन्य हिस्सों से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए इसे प्रदेश के अन्य एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। गंगा एक्सप्रेस वे को राजधानी लखनऊ से भी जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *