श्री उत्सव’ में दिखी महिलाओं की व्यावसायिक कुशलता की झलक

श्री उत्सव’ में दिखी महिलाओं की व्यावसायिक कुशलता की झलक

बेंगलूरु. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वावलंबन विकास के उद्देश्य को लेकर तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर की ओर से श्री उत्सव- एक कदम स्वावलंबन की ओर दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन अर्हम भवन ,विजयनगर में किया गया। उद्घाटन एवं बैनर का अनावरण प्रायोजक कटारिया परिवार की ओर से मधु, कशिश कटारिया ने किया। अध्यक्ष मंजू गादिया ने स्वागत किया। संयोजिका मनीषा घोषल एवं सह संयोजिका मेघना हिरण आदि के प्रति आभार ज्ञापित किया। मंत्री दीपिका गोखरू ने मंडल की गतिविधियों के बारे में बताया तथा अगस्त महीने में होने वाले दक्षिणांचल कन्या अधिवेशन की जानकारी दी।

दो दिनों तक चलने वाली प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे वस्त्र,आभूषण, हस्त निर्मित कलाकृतियां, राखियां,दैनिक आवश्यकता के सामान, लजीज व्यंजन आदि के 50 से अधिक स्टॉल सजाए गए। दोनों दिन में लगभग 1450 लोगों ने इसका अवलोकन किया। महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीददारी की।

उपाध्यक्ष सुमित्रा बरडिया ने गेम खेलाए। बेस्ट स्टॉल के लिए शांति श्यामसुखा को पुरस्कृत किया गया।

अखिल भारतीय से मधु कटारिया, विजयनगर मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष प्रेम भंसाली, पूर्व अध्यक्ष कुसुम डांगी, विजयनगर सभा अध्यक्ष मंगल कोचर, सभा के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश गांधी, तेयुप अध्यक्ष राकेश पोकरणा ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *