भोजशाला के छप्पन महल में कुबेर की मूर्ति का भी अवलोकन किया 

भोजशाला के छप्पन महल में कुबेर की मूर्ति का भी अवलोकन किया

भोजशाला में 84 वें दिन गुरुवार को सर्वे जारी रखते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम ने कुछ नए स्थानों पर खुदाई शुरू कराई। इस बीच साक्ष्य तलाशने के लिए टीम के कुछ सदस्य मांडू स्थित छप्पन महल पहुंचे। यहां संग्रहालय में रखी कुबेर की मूर्ति का अवलोकन करके उसकी वीडियोग्राफी कराई गई।

कुबेर की यह मूर्ति 1988 में भोजशाला में मिली थी। ऐसे में, ASI ने उसे भी सर्वे में शामिल करने के लिए उसकी वीडियोग्राफी कराई है। भोजशाला में एएसआई ने गुरुवार को सुबह 8 बजे सर्वे शुरू किया। इसके तहत उत्तरी भाग में बरसों पहले खुले में रखे पुरावशेषों को स्थानांतरित किया गया। उत्तर की ओर जहां से अवशेष हटाए गए, वहां मिट्टी हटाकर खोदाई का कार्य शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *