“पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे

“पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पर्यटन गंतव्यों तक कनेक्टिविटी बेहतर करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 जून, गुरुवार को सुबह 9 बजे राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भोपाल से जबलपुर जाने वाली पहली फ्लाइट का शुभारंभ करेंगे। यह फ्लाइट भोपाल से जबलपुर होकर रीवा जाएगी, वहां से सिंगरौली लैंड होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल एयरपोर्ट पर शुरू किये जा रहे टिकिट बुकिंग काउंटर का भी शुभारंभ कर यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान करेंगे।

राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति एवं प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड के शिव शेखर शुक्ला, प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम डॉ. इलैयाराजा टी, अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड बिदिशा मुखर्जी की गरिमामय उपस्थिति रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *