दिल्ली के एक अस्पताल में लगी भीषण आग

दिल्ली के एक अस्पताल में लगी भीषण आग

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक अस्पताल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। राजधानी के लाजपत नगर इलाके में बुधवार को एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

16 दमकल गाड़ियां मौके पर

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विनोबा पुरी मेट्रो स्टेशन के पास, लाजपत नगर-4 में आई-7 हॉस्पिटल में आग लगने की सूचना सुबह 11.29 बजे मिली। अतुल ने बताया कि कुल 16 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग इतनी भयानक थी कि धुआं दूर से ही दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *