5वीं व 8वीं की परीक्षा में 2.5 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

5वीं व 8वीं की परीक्षा में 2.5 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

भोपाल। मप्र बोर्ड के सरकारी व निजी स्कूलों के पांचवीं व आठवीं कक्षा की पुन: परीक्षा सोमवार से आयोजित की जा रही है। परीक्षा आठ जून तक चलेगी। दोनों परीक्षाओं में करीब ढाई लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी स्कूल प्राचार्यों की रहेगी।

वहीं परीक्षा के दौरान भीषण गर्मी में सुरक्षा एहतियात को लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर में करीब साढ़े तीन हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से पहली बार सभी केंद्रों पर पुनः परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रश्न पत्र भेजेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *