शिवराज बोले – ममता बनर्जी की वोट बैंक की राजनीति पर हाईकोर्ट ने तमाचा मारा

शिवराज बोले – ममता बनर्जी की वोट बैंक की राजनीति पर हाईकोर्ट ने तमाचा मारा

मामले को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ममता सरकार पर बड़ा हमला किया है। शिवराज कि सिर्फ अपने वोट बैंक को बनाए रखने के लिए ओबीसी का आरक्षण छीन कर एक विशेष धर्म के लोगों को देना क्या ये न्याय संगत है? पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, उनकी वोट बैंक की राजनीति पर हाईकोर्ट ने तमाचा मारा है। हाईकोर्ट से उन्हें फटकार मिली है।

 

शिवराज ने कहा कि सत्ता संभालते ही ममता जी ने वोट बैंक की राजनीति की और ओबीसी सर्टिफिकेट बांग्लादेशी और रोहनियाओं तक क बना दिए गए। 118 जातियों को ओबीसी श्रेणी में डाला और बिना किसी नियम का पालन करते हुए अल्पसंख्यकों को भी ओबीसी के सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए।

 

उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाली ममता हाईकोर्ट के फैसले को मानने की बजाय अब वो ये कह रही हैं कि मैं ये फैसला लागू नहीं होगा तो क्या ये संविधान का अपमान नहीं है? ये अहंकार और अराजकता की पराकाष्ठा है। धर्म के आधार पर आरक्षण देने वाले को पद पर रहने का अधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *