मुठ्ठी भर स्कूलों में 15 लाख की ‘ ठगी ‘ पूरे 1370 की जांच कब होगी
मुठ्ठीभर स्कूलों की जांच में 15 लाख की ‘ठगी’ उजागर हुई। यदि जिले में सभी स्कूलों की जांच की गई तो गड़बड़ करोड़ों की निकलेगी। शहर में 1370 निजी स्कूल हैं, जिनमें से 70 फीसद स्कूल सरकारी नियमों को खूंटी पर टांगकर संचालित किए जा रहे हैं।
जिला शिक्षा विभाग इनकी मनमानी की ओर से आंखें बंदकर बैठा है। यही कारण है कि स्कूल संचालकों, अभिभावकों से मनमानी ट्यूशन फीस वसूली से लेकर निर्धारित दुकानों से सामान खरीदने के लिए मजबूर करते हैं।