भोजशाला सत्याग्रह में शामिल हुए अयोध्या के संत रामलला सरकार
ऐतिहासिक भोजशाला में 22 मार्च से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग सर्वे कर रहा है। मंगलवार को सत्याग्रह के तहत सुबह नौ बजे बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। अयोध्या के संत रामलला सरकार भी शामिल हुए हैं। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि भोजशाला में दर्शन करने के बाद मुझे ऐसा लगा कि यहां के कण-कण में सनातन धर्म के प्राण हैं।
सुबह सत्याग्रह में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद जब लोग बाहर निकले तो उनके चेहरे पर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था। महिलाओं ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है, जब मां यहां विराजित होंगी। महिलाओं ने बताया कि भोजशाला के लिए कई संघर्ष किए हैं। बता दें जब से सर्वे शुरू हुआ है, इसके बाद प्रति मंगलवार सत्याग्रह में हिंदू समाज के लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।