सिंधिया के बेटे की कंपनी से 12 लाख की ठगी

सिंधिया के बेटे की कंपनी से 12 लाख की ठगी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमान सिंधिया की कंपनी हायपर ग्रोसर प्रायवेट लिमिटेड के साथ प्रोक्योरमेंट मैनेजर शिवम गुप्ता ने ही 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। कंपनी द्वारा शिवम को किसानों और कारोबारियों से सब्जी, फल खरीद की जिम्मेदारी दी गई थी। उसने किसानों से कम दाम में खरीदकर कंपनी से अधिक दाम का भुगतान लेने के साथ ही फर्जी फर्म श्री श्याम ट्रेडिंग से खरीद बताकर गबन किया कर दिया।

श्री श्याम ट्रेडिंग कंपनी शिवम गुप्ता द्वारा ही चलाई जा रही थी। संदेह हुआ तो कंपनी के अधिकारियों द्वारा इसकी जांच कराई गई, साथ ही शिवम से पूछताछ की गई तो उसने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। इस मामले में जनकगंज थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, गबन सहित अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *