मोहिनी एकादशी पर जपें ये 5 मंत्र

मोहिनी एकादशी पर जपें ये 5 मंत्र

एकादशी व्रत भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने में दो एकादशी पड़ती है, जिसमें लोग सृष्टि संचालक विष्णु जी की पूजा अर्चना और व्रत रखते हैं। लेकिन वैशाख शुक्ल एकादशी सभी एकादशी में ये खास है। मान्यता है कि मोहिनी एकादशी पर पूजा अर्चना से सभी एकादशी का फल मिल जाता है। यह भी माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु के इन पांच मंत्रों को जपें तो वो आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही जीवन के सभी कष्ट दूर कर धन वैभव, सुख समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करते हैं।

मोहिनी एकादशी के विशेष मंत्र

वाराणसी के पुरोहित पं शिवम तिवारी के अनुसार मोहिनी एकादशी पर जो भी भक्त भगवान विष्णु का ध्यान करता है, यदि इस दिन वह नीचे लिखे विशेष मंत्रों को जपता है तो उसे वर्षभर में पड़ने वाली सभी एकादशी का उसे फल प्राप्त हो सकता है। पं तिवारी के अनुसार वैसे तो भगवान विष्णु की पूजा में ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप काफी लाभकारी और भगवान को शीघ्र प्रसन्न करने वाला है।

विष्णुजी का मूल मंत्र (Vishnu Moola Mantra)

ॐ नमोः नारायणाय॥

श्री हरि के अन्य मंत्र

ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥

विष्णु गायत्री मंत्र (Vishnu Gayatri Mantra)

ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।

तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

विष्णु शांताकारम् मंत्र (Vishnu Shantakaram Mantra)

शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्

विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।

लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्

वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥

मंगलम् भगवान विष्णु मंत्र (Mangalam Bhagwan Vishnu Mantra)

मंगलम् भगवान विष्णुः, मंगलम् गरुणध्वजः।

मंगलम् पुण्डरी काक्षः, मंगलाय तनो हरिः॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *