शिवपुरी में फिर गैस लीक होने से मचा हड़कंप

शिवपुरी में फिर गैस लीक होने से मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर के फतेजपुर इलाके में रविवार की सुबह उस समय हड़कप मच गया, जब इलाके से गुजरने वाली थिंक गैस की पाइप लाइन ( Think Gas Pipe Line ) से गैस निकलने ( Gas Leak ) लगी। घटना का बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम को इसकी सूचना दी, आनन फानन में जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को संज्ञान में लिया। वहीं, प्रशासनिक अमले ने गैस रिसाव वाले स्थान को रेखांकित कर थिंक गैंस प्रबंधन को सूचित कर दिया। साथ ही, पुलिस ( Shivpuri Police ) ने आसपास का इलाका भी खाली करा लिया है। वहीं, सूचना पाकर थिंक गैस कंपनी ( Think Gas Company ) के अफसर मौके पर पहुंचे। फिलहाल, लीक हुई गैस की लाइन का मरमम्त कार्य शुरु कर दिया गया है।

फतेहपुर क्षेत्र से सीएनजी गैस की पाइप लाइन निकली है। ऐसे में किसी वजह से अचानक रविवार फतेहपुर क्षेत्र में पाइप लाइन से गैस लीक हो गई। जैसे ही लोगों को गैस लीक होने का पता चला। वैसे ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची , जिसने मोर्चा संभालते हुए तुरंत गैस कंपनी के अफसरों को भी मौके पर बुला लिया। अब गैस पाइप लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *