प्रसिद्ध गाना गाने वाले राजस्थानी कलाकारों को मिला ‘पदम श्री

प्रसिद्ध गाना गाने वाले राजस्थानी कलाकारों को मिला ‘पदम श्री

राजस्थान के मांड गायकी के बादशाह अली-गनी बंधु ने फिर एक बार प्रदेश का नाम रोशन किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार को गनी मोहम्मद और अली मोहम्मद को कला के क्षेत्र में पद्मश्री प्रदान किया। राजस्थान के लोक संगीत ‘मांड’ के प्रसिद्ध गायक हैं। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शन किया है और इस लोक गायन शैली को पुनर्जीवित करने में मदद की।

बीकानेर के तेजरासर जैसे छोटे से गांव से निकलने वाले अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद भाइयों की जोड़ी को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। दोनों भाइयों की जोड़ी ने गजल गायकी को नए मक़ाम पर पहुंचाया है। अली- गनी बंधुओं ने गजल को सुगम और सहज संगीत के साथ जोड़ा। इतना नहीं राजस्थान की पारम्पारिक मांड गायकी में भी इनका बड़ा नाम है। दोनों की जोड़ी ने कई हिंदी फिल्मों में गजल गायकों पंकज उदास, मनोहर उदास और अनूप जलोटा के लिए भी संगीत दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *