मौसम का यू टर्न, भोपाल-इंदौर सहित कई शहरों में पड़ीं बौछारें,

मौसम का यू टर्न, भोपाल-इंदौर सहित कई शहरों में पड़ीं बौछारें,

अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से हवाओं के साथ कुछ नमी आने लगी है। इसके चलते बुधवार को दोपहर के बाद मौसम ने यू टर्न ले लिया। आसमान में बादल छा गए और प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज-चमक होने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हुई। दिन का तापमान लुढ़कने से तपिश से कुछ राहत भी मिली।

 

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। उधर गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान गुना में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *