BHopal(Janprachar.com).लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है..इसमें वोटों की आहुति सबसे अहम है..नई सरकार के लिए देशभर में हो रहे चुनाव के तीसरे चरण में 12 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान होने जा रहा है..इनमें मप्र की 9 सीटें भी शामिल हैं..जहां एक केंद्रीय मंत्री व दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की साख भी दांव पर है…
मप्र में तीसरे दौर की नौ सीटों पर हो रहे चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का शोर थम चुका है..बारी अब मतदाताओं की है..इनकी सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने इन संसदीय क्षेत्रों में 20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाए हैं.. इन सीटों के 1 करोड़ 77 लाख से ज्यादा मतदाता 127 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे..
शुरुआती दो चरणों में कम मतदान को देखते हुए वोटिंग को लेकर तीसरे चरण को काफी अहम माना जा रहा है..जो मप्र में ही चौथे चरण की आठ सीटों पर होने वाले मतदान का भी ट्रेंड साफ करेंगे..दरअसल,भीषण गर्मी में मतदाताओं को बूथ तक लाना चुनाव आयोग के लिए एक बड़ी समस्या बना हुआ है..पहले दो चरण में कम हुए मतदान ने आयोग की चिंता बढ़ा दी है..इसके चलते आयोग ने इस बार गर्मी के असर को कम करने,बूथों पर शीतल जल व छांव के साथ ही छांछ,जलजीरा,आम का पना जैसे पेय पदार्थों का इंतजाम भी किया है..ताकि मतदाता को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े..
तीसरे चरण में जिन सीटों के लिए चुनाव होना है उनमें मुरैना, भिंड, गुना, ग्वालियर, राजगढ़, सागर, विदिशा, भोपाल व बैतूल शामिल हैं..बैतूल वह सीट है जहां एक प्रत्याशी के निधन के बाद इसे तीसरे चरण में शामिल किया गया..बहरहाल,सभी सीटों पर 127 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं..इनमें गुना से पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,राजगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व विदिशा से शिवराज सिंह चौहान जैसे दिग्गज नेताओं की साख भी दांव पर लगी हुई है..ज्यादातर सीटों पर मुकाबला बीजेपी व कांग्रेस के बीच ही है..वहीं,मुरैना व भिंड में बीएसपी कैंडिडेट्स की मौजूदगी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है..बीएसपी उम्मीदवार की मौजूदगी किसे नुकसान पहुंचाएगी व किसके सिर सजेगा जीत का ताज इसका फैसला तो चार जून को होगा..
तीसरे चरण के चुनाव वाली सीटों में भिंड अनुसूचित जाति व बैतूल अनुसूचित जनजाति की सुरक्षित सीटों में शामिल हैं..सभी नौ सीटों पर एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे..सीट वार मतदाताओं की बात करें तो सर्वाधिक 23लाख 19 हजार मतदाता राजधानी वाली सीट भोपाल में हैं..यही नहीं,सभी नौ सीटों में सबसे अधिक 28 उम्मीदवार ही इस सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं..
आइए आपको बताते हैं, किस सीट पर कितने हैं मतदाता और 2019 के चुनाव में इन सीटों पर क्या रहा मतदान का प्रतिशत..इस बार कहां,किनके बीच है मुकाबला
…………………………
सीट कुल वोटर्स पुरुष महिला 2019 में
नाम (लाख में) (लाख में) (लाख में) वोट %
…………………………
मुरैना 20.04 10.70 9.34 61.89
भिंड 18.93 10.19 8.73 54.42
ग्वालियर 21.40 11.32 10.07 59.78
गुना 18.83 9.80 9.02 70.32
सागर 17.38 9.11 8.26 65.51
विदिशा 19.38 10.04 9.34 71.79
भोपाल 23.19 11.91 11.27 65.70
राजगढ़ 18.69 9.60 9.09 74.39
बैतूल 18.86 9.62 9.23 78.15
…………………………
इनके बीच है मुख्य मुकाबला
.
मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर सत्यपाल सिंह सिकरवार रमेशचंद्र गर्ग
बीजेपी कांग्रेस बीएसपी
भिंड संध्या राय फूल सिंह बरैया देवाशीष जरारिया
बीजेपी कांग्रेस बीएसपी
ग्वालियर भारत सिंह कुशवाह प्रवीण पाठक
बीजेपी कांग्रेस
गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया यादवेंद्र सिंह यादव
बीजेपी कांग्रेस
सागर लता वानखेड़े चंद्रभान सिंह बुंदेला
बीजेपी कांग्रेस
विदिशा शिवराज सिंह चौहान प्रतापभानु शर्मा
बीजेपी कांग्रेस
भोपाल आलोक शर्मा अरुण श्रीवास्तव
बीजेपी कांग्रेस
राजगढ़ रोडमल नागर दिग्विजय सिंह
बीजेपी कांग्रेस
बैतूल दुर्गादास उइके रामू टेकाम
बीजेपी कांग्रेस
…………………………
















