तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने RRR जैसी सुपरहिट फिल्म दी, कांग्रेस ने लोगों को RR टैक्स दिया : PM मोदी

18

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने RRR जैसी सुपरहिट फिल्म दी, कांग्रेस ने लोगों को RR टैक्स दिया : PM मोद

तेलंगाना के संगारेड्डी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने भारत को आरआरआर जैसी सुपरहिट फिल्म दी। लेकिन, आज तेलंगाना कांग्रेस ने राज्य के लोगों को ‘आरआर टैक्स’ दे दिया है।

आरआरआर फिल्म ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया, लेकिन, यह ‘आरआर टैक्स’ भारत के लिए शर्मिंदगी बढ़ा रहा है। इस ‘आरआर टैक्स’ की तेलंगाना में हर जगह चर्चा है कि तेलंगाना के उद्योगपति, ठेकेदारों को कुछ प्रतिशत ‘आरआर टैक्स’ पिछले दरवाजे से देना पड़ रहा है। आरोप है कि यहां कुल जितनी वसूली होती है, उसका एक खास हिस्सा ‘आरआर टैक्स’ के तौर पर कालाधन दिल्ली जाता है। मुझे पता है आप सब ‘आरआर टैक्स’ से बहुत ही त्रस्त हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर आप लोगों ने ‘आरआर टैक्स’ पर लगाम नहीं लगाई। तो, यह पांच साल में आपको ऐसे बर्बाद कर देगा कि तेलंगाना खुद खड़ा नहीं हो पाएगा। पहले बीआरएस ने राज्य को बर्बाद कर दिया। अब, ‘आरआर’ वो भी बर्बाद करेगा। इसलिए, उसको लगाम लगाने के लिए तेलंगाना से सभी भाजपा प्रत्याशी को जिताकर दिल्ली भेजो, वो डरेंगे और लगाम लगेगी। कांग्रेस पार्टी ने आपको लूटने के लिए एक और नया तरीका निकाला है और कांग्रेस की सरकार बनी तो यह ‘विरासत कर’ लाने की बात कर रहे हैं यानी आपकी जिंदगी भर की कमाई अपने बच्चों को नहीं दे सकेंगे। आधे से ज्यादा 55 प्रतिशत ये कांग्रेस ने वसूल करने की योजना बनाई है। आपको कांग्रेस के इन खतरनाक इरादों से बचना होगा।