भारत नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए होगी सील

भारत नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए होगी सी

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न करने के लिए मतदान के 72 घंटे पहले भारत- नेपाल सीमा को सील कर दिया जाएगा। वहीं जिन जिलों में 7 और 13 में को तीसरे और चौथे चरण का चुनाव है। उन जिलों के लिए उस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। वही मतगणना के दिन 24 घंटे के लिए नेपाल सीमा को सील किया जाएगा। नेपाल सीमा पर निगरानी के लिए 13 अतिरिक्त चेक पोस्ट बनाए गए हैं। यहां तैनात पुलिस और एसएसबी के जवान पूरी स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं।

यूपी में चौथे चरण का मतदान 13 मई को हैं। इस दिन प्रदेश के 13 जिलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इनमें बहराइच, शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, एटा, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज जिले शामिल है। वहीं जिन जिलों में 7 में को चुनाव है। वहां भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इनमें बहराइच जिला नेपाल की सीमा से सटा है। इस जिले की करीब 110 किलोमीटर खुली सीमा लगती है। भारत और नेपाल के बीच काफी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। चुनाव के समय अराजक तत्व किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न ना कर सके। इसके लिए बहराइच प्रशासन ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है।

बहराइच और कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए 13 और 20 मई को चुनाव है। इसके लिए जिले में 1384 मतदान केंद्र और 2689 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।इनमें 58 मतदान केंद्र संवेदनशीन और 48 अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जिन मतदान केंद्र पर चार से अधिक बूथ हैं। वहां पर केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती रहेगी। एसपी ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों से भी विवादित बूथों की जानकारी मांगी गई है। जिससे वहां पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा सकी