Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, पितर होंगे प्रसन्न

20
zodiac sign on Makar Sankranti

 

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति हर साल सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाई जाती है। इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। इस दिन पूजा, जप-तप और दान करने की परंपरा है। इसके साथ ही इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है। मकर संक्रांति के दिन बड़ी संख्या में भक्त पवित्र नदी गंगा में स्नान करते हैं और अपने आराध्य की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति पर पितरों की पूजा करने से सुख और सौभाग्य प्राप्त होता है। पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए मकर संक्रांति की तिथि पर पूजा के बाद अपनी राशि के अनुसार ये चीजें दान करें।

राशि अनुसार दान

मेष राशि के जातकों को मकर संक्रांति की तिथि पर लाल मिर्च, लाल वस्त्र और मसूर की दाल का दान करना चाहिए।

वृषभ राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन सफेद तिल के लड्डू, चावल और चीनी का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन हरी सब्जियां, मौसमी फल और साबुत मूंग का दान करना चाहिए।

कर्क राशि वाले लोगों को मकर संक्रांति के दिन जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र और घी का दान करना चाहिए।

सिंह राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन गुड़, चिक्की, शहद और मूंगफली का दान करना चाहिए।

कन्या राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन मूंग दाल की खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों को दान करनी चाहिए।

तुला राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन सफेद वस्त्र, मखाना, चावल और चीनी का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन मूंगफली, गुड़ और लाल रंग के गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए।

धनु राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन पीले वस्त्र, केला, बेसन और चने की दाल का दान करना चाहिए।

मकर राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन काले तिल के कंबल और लड्डू का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन ऊनी कपड़े, सरसों का तेल, जूते और चमड़े के जूते का दान करना चाहिए।

मीन राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन पीली सरसों, चने की दाल और मौसमी फलों का दान करना चाहिए।