Rajasthan Tour: केवल 39 हजार रुपये में करें शाही राजस्थान की सैर, फ्री में रहने-खाने के साथ मिल रहीं कई सुविधाएं

 

IRCTC Rajasthan Tour Package: राजस्थान राजा-महाराजा का राज्य माना जाता है, जहां हर साल लाखों की संख्या में सैलानी घूमने को जाते हैं. सर्दियों का सीजन राजस्थान के लिए बेस्ट माना जाता है. ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है.

इस टूर पैकेज का नाम है Golden Sands of Rajasthan ex Hyderabad. इस पैकेज की शुरुआत 31 जनवरी, 2024 को होगी. यह 7 दिन और 6 रात का पैकेज है.

राजस्थान के इस फ्लाइट पैकेज में आपको हैदराबाद से उदयपुर और फिर जोधपुर तक हैदराबाद जाने और आने के लिए फ्लाइट की टिकट मिलेगी.

इस पैकेज में आपको बेहद खूबसूरत शहर उदयपुर, माउंट आबू, जैसलमेर, जोधपुर और हैदराबाद की सैर करने का मौका मिल रहा है.

पैकेज में आपको ऑक्यूपेंसी के हिसाब से शुल्क देना होगा. सिंगल ऑक्यूपेंसी में प्रति व्यक्ति 53,900 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी में 41,250 और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में 39,300 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से देना होगा.

इस पैकेज में आपको अलग-अलग जगहों पर ठहरने के लिए 3 स्टार होटल में रुकने की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही मील में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिल रही है. लेकिन, लंच केवल एक दिन ही मिल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *