बढ़ती उम्र के साथ मुरझा रहा है चेहरा, तो इन फूड्स को खाकर हों जवान

12
face is withering with increasing

 

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लो करे, जिससे वह जवान दिखे। ऐसे में लड़का हो या लड़की हर कोई अपनी खूबसूरती का ध्यान रखता है। कई लोग ब्यूटी और स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सुंदर दिखना चाहते हैं। स्किन के खराब लगने के पीछे कई वजह हैं। आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा जवान नजर आए तो फूड्स और नट्स का उपयोग कर सकते हैं।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में बहुत मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है। ऐसे में यह ब्लड फ्लो में सुधारने में मदद करती है। ब्लड फ्लो के सुधरने से त्वचा को चमकदार रंगत मिलती है।

दही

दही में प्रोबायोटिक्स होता है, यह हेल्थ में सकारात्मक परिणाम देता है। इससे हमारी त्वचा साफ और स्वस्थ दिखती है।

फैटी फिश

फैटी फिश जैसे सैल्मन आदि में ओमेगा-3 होता है। यह आपके फैटी एसिड त्वचा का लचीलापन बनाता है। यह झुर्रियों को बढ़ने से रोकता है। यह स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन भरपूर मात्रा में होता है। यह धूप से होने वाले नुकसान से त्वचा को बचाता है। यह झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। स्किन की सॉफ्टनेस को बढ़ावा देता है।

नट्स

स्किन के लिए नट्स बहुत अच्छा होता है। इसकी मदद से त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाने में मदद मिलती है। नट्स में विटामिन और खनिजों से भरपूर मात्रा में होते हैं। यह कोलाजन का प्रोडक्शन करते हैं। यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोकता है।