दीपावली के दिन भी सीएम शिवराज सिंह की चुनावी सभाएं, कही ये बात

 

भोपाल। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की त‍िथ‍ि करीब आते ही नेताओं की सभाओं और रैलियों का दौर चरम पर है। दीपावली का दिन होने के बाद बावजूद मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इस सिलसिले में सीएम शिवराज सिंह ने सागर जिले में रोड शो किया। उन्‍होंने खुरई में रोड शो के साथ आमसभा को भी संबोधित किया।

सीएम शिवराज सिंह , संभवतः देश के ऐसे नेता होंगे जो दीपावली के दिन भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 4 सभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

दीपावली के दिनसीएम शिवराज सिंह मालथोंन(खुरई) के बाद बैरसिया(भोपाल), कुक्षी(धार) उधमखेड़ी(सारंगपुर ) विधानसभाओं में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे।

खुरई के मालथौन में किया रोड शो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आज चार विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करने का कार्यक्रम है। इसी सिलसिले में आज दोपहर वह सबसे पहले खुरई क्षेत्र के मालथौन में भाजपा प्रत्याशी व मंत्री भूपेंद्र सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ खुले वाहन में सवार होकर करीब एक किमी लंबा रोड शो किया। रोड शो के बाद सीएम शिवराज ने यहां पर एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

इसी तरह सीएम शिवराज ने धनतेरस के दिन भी 11 चुनावी सभाओं को संबोधित किया और शाम को भोपाल के चौक बाजार में लाड़ली बहनों के साथ खरीददारी करने पहुंचे।

उल्‍लेखनीय है कि मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद से अब तक सीएम 122 विधानसभा सीटों पर सभाएं कर चुके हैं, और चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक कुल 180 से अधिक सीटों को कवर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *