कोलार में डंपर की टक्कर से महिला की मौत

भोपाल, उपनगर कोलार पर चल रहे सिक्स लेन रोड निर्माण कार्य के चलते एक और मौत हुई है। क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके बीमा कुंज के सामने वृद्धा को बंसल कम्पनी के डंपर ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उसके साथ दो छोटे बच्चे थे। दोनो को कोई चोट नहीं आई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर चक्का जाम भी कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ड्राइवर फरार हो गया है।

बीमा कुंज परिसर में रहने वाली 58 वर्षीय मृतक महिला के परिवार में 4 लड़के है और 1 बेटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *