दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन करने पहुंचीं काजोल, एक्ट्रेस के अंदाज की फैंस ने की तारीफ

 

इस समय नवरात्र का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस त्योहार के आने से हर किसी में खुशी की लहर दौड़ उठती है। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक सभी मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। हर साल देखा जाता है कि कई बॉलीवुड सेलेब्स दुर्गा पूजा पंडाल में मां के दर्शन करने पहुंचते हैं। वहीं, बाॅलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी इस नवरात्र में परिवार के साथ दुर्गा पूजा समारोह में पहुंचीं। वहां उन्होंने देवी मां का आशीर्वाद लिया। हालांकि, काजोल हर साल मां का आशीर्वाद लेने दुर्गा पंडाल जाती हैं। काजोल का इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

काजोल ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वे पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति के सामने जाकर बैठती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, पर पहले से ही कई और महिलाएं भी बैठी होती हैं, काजोल भी उनके साथ जाकर बैठ जाती हैं। इसके साथ ही काजोल कई लोगों के साथ भी क्लिक करवा रही हैं। साथ ही वे हमेशा की तरह अपने अंदाज में मस्ती करती दिखाई दीं। उन्होंने इस दौरान येलो कलर की साड़ी पहन रखी थी। साथ ही उन्होंने बालों में बन बनाया और डार्क लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया। काजोल का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *