एशियन गेस्म में भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, जापान को 5-1 से हराया

16
hockey team won gold in Asian

 

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर तिरंगा लहरा दिया है। भारतीय हॉकी टीम ने गत चैम्पियन जापान को 5-1 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया है। भारत की जीत ने उसे पेरिस ओलंपिक में भाग लेने का अवसर दे दिया है।

भारत की तरफ से भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने सबसे ज्यादा 2 गोल दाग कर जापान को बैकफुट पर कर दिया। उनके बाद मनप्रीत सिंह, अभिषेक व अमित रोहिदास ने भी 1-1 गोल कर टीम में योगदान दिया। जापान की तरफ से केवल एक गोल सेरेन तनाका ने किया।