मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जयदीप गोविंद के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

Jaideep Govind.

 

भोपाल, 19 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे और वर्तमान में मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर अपील बोर्ड के अध्यक्ष जयदीप गोविंद के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जयदीप गोविंद ने वर्ष 2013 और वर्ष 2014 में क्रमश: विधानसभा एवं लोक सभा निर्वाचन में मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में अविस्मरणीय सेवाएं दीं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here