इधर,भोपाल में कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा को अवसरवाद की यात्रा बताया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि अमित शाह और नितिन गडकरी यहां वोट की खेती काटने के लिए आ रहे हैं, किसानों की इन्हें चिंता नहीं है। सुरजेवाला ने कहा, ‘ये लोग महाकाल को भी नहीं छोड़ते। किसानों को बर्बाद कर अपनी सत्ता आबाद करने की भाजपाई कोशिश औंधे मुंह गिरेगी।’सुरजेवाला ने किसानों,बिजली उपभोक्ताओं से जुड़े 5 सवाल भी पूछे।