विस चुनाव 2023:मप्र कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के जिलाध्यक्ष घोषित

कांग्रेस चुनाव अभि.समिति जिलाध्यक्ष घोषित
संजय दुबे बने समिति के मध्य प्रदेश प्रभारी
विनोद इरपाचे बनाए गए कार्यालय के प्रभारी

भोपाल,(Janprachar.com)। मप्र कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने रविवार को समिति के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए। संजय दुबे (Photo)को समिति का प्रदेश प्रभारी एवं विनोद इरपाचे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। दोनों पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक समिति के सभी जिला अध्यक्षों की गतिविधियों का समय-समय पर फीडबैक लेंगे और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री भूरिया को अवगत करायेंगे।
श्री भूरिया ने सुनील शुक्ला को भोपाल,अरविंद जोशी को इंदौर,सौरभ नाटी शर्मा को जबलपुर व ज्ञानसिंह गुर्जर को ग्वालियर जिला चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसी तरह, श्योपुर-अशोक कुमार झा, मुरैना-राधारमन डण्डोलिया, भिण्ड-रंजीतसिंह गुर्जर, दतिया-सूर्यप्रताप सिंह परमार, शिवपुरी-अरविंद धाकड़, अशोकनगर-उपेन्द्र पराशर, सागर-राजेन्द्र सिंह ठाकुर, टीकमगढ़-सूर्यप्रकाश मिश्रा, निवाड़ी-डॉ. कविन्द्र कौशिक, छतरपुर-मनोज वित्रेदी, दमोह-लालचंद राय, पन्ना-एडवोकेट रविन्द्र प्रसाद शुक्ला, सतना-गुरूमेन्द्र सिंह, रीवा-रामबहादुर शर्मा, सीधी-श्रीमती कुमुदिनी सिंह, सिंगरौली-शेखर ओमप्रकाश, शहडोल-हरीश अरोरा चिंटू,अनूपपुर-जयप्रकाश अग्रवाल जैतहरी, उमरिया-संजीव खण्डेलवाल, कटनी-एड़. मौसूफ बिट्टू, डिण्डौरी-काशीराम मरावी, मण्डला-शिवकुमार मिश्रा,बालाघाट-सुशील पालीवाल, सिवनी-विद्याधर तिवारी, नरसिंहपुर-चौधरी प्रदीप रघुवंशी, बैतूल-नवनीत मालवीय, हरदा-लखन सिंह मौर्य, होशंगाबाद-विकल्प डेरिया, रायसेन-मनोज अग्रवाल,विदिशा-पंकज जैन, सीहोर-राकेश राय, आगर मालवा-अनिल खामोरा, शाजापुर-दिनेश शर्मा, देवास-सुश्री रेखा वर्मा, खण्डवा-श्याम यादव, बुरहानपुर-किशोर महाजन, खरगौन-नाथूलाल पाटीदार, बड़वानी-नानेश चौधरी, अलीराजपुर-राजेन्द्र सिंह पटेल, झाबुआ-आशीष भूरिया, धार-आशीष भास्कर यादव, उज्जैन-सौरभ भारद्वाज, रतलाम-दिनेश शर्मा, मंदसौर-मनजीतसिंह टुटेजा और नीमच-बृजेश मित्तल को चुनाव समिति में जिला अध्यक्ष बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *