- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बोला धन्यवाद
- नड्डा ने कहा- शिवराज ने मध्य प्रदेश को उत्तम राज्य बनाया।
- नड्डा ने पहली जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
- चित्रकूट(Janprachar.com)।मध्य प्रदेश सालों पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में आता था। इसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 2023 में इसे उत्तम राज्य बना दिया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देता हूं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को चित्रकूट में कहीं। नड्डा जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले सभा को संबोधित कर रहे थे।
















