मप्र:सावन में बुक किया गैस सिलेंडर तो बहनों के खाते में आएंगे 5 सौ रुपए,सिंतबर में बिजली बिल रहेगा जीरो

18

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रावण मास में अपनी गैस सिलेंडर साढ़े चार सौ रुपए में उपलब्ध कराने की घोषणा की थी..इसे आज कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई..तय हुआ कि श्रावण मास के दौरान रसोई गैस सिलेंडर क्रय करने वाली ऐसी महिला धारकों के खातों में सरकार पांच सौ रुपए का भुगतान करेगी यानी पूर्व में भुगतान की गई य​ह अतिरिक्त राशि वापस मिल जाएगी…

ज्ञात हो कि इस वर्ष ​सावन के पवित्र माह की शुरुआत गत 4 जुलाई से शुरू होकर आज 31 अगस्त तक है। दरअसल,हिंदू पंचाग के अनुसार गत 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक मास रहा..इसी कारण से इस वर्ष सावन 58 दिन अर्थात करीब 2 महीने का हो सका..राज्य सरकार इस 58 दिन की अवधि के दौरान बु​क किए गए एलपीजी सिलेंडर पर उक्त छूट देगी..कैबिनेट बैठक में घोषणा को मंजूरी दिए जाने के बाद संबंधित विभाग से इसके आदेश जल्दी ही जारी होंगे..मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सावन माह के सिलेंडर की राशि की प्रतिपूर्ति DBT (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) के जरिए की जाएगी। बहनों के आधार से लिंक खाते में 500 रुपए प्रति सिलेंडर के मान से राशि का भुगतान किया जाएगा।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जिनके उज्ज्वला कनेक्शन हैं, उनके बैंक खातों में तत्काल राशि डाल दी जाएगी। बाकी के फार्म भराने के बाद राशि डाली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 31 अगस्त तक के सारे बढ़े हुए बिजली बिल स्थगित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इसके निर्देश दिए हैं। सितंबर में ये बिल जीरो आएंगे।

राजधानी के समीप बनेगा एक और बायपास
बैठक में राजधानी भोपाल के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में अर्थात मंडीदीप से कोलार क्षेत्र होते हुए फंदा के इंदौर रोड तक नया बायपास बनाया जाएगा। गुरुवार को कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी गई। सह बायपास 40.90 किमी लंबा होगा ..डॉ मिश्रा ने कहा कि इस बायपास के निर्माण से जबलपुर-नर्मदापुरम से इंदौर-मुंबई जाने वाले वाहनों की दूरी 25 किमी कम होगी। यह मार्ग भोपाल जिले के कोलार, नीलबड़-रातीबड़, रायसेन जिले के मंडीदीप और सीहोर जिले की लगभग 10 लाख आबादी को लाभ देगा।
गृह मंत्री ने कहा कि इसमें फोर लेन के साथ सिक्स लेन स्ट्रक्चर और दोनों तरफ दो लेन की सर्विस रोड होगी। इस मार्ग में जंगल का भी हिस्सा है। इसमें एक सिक्स लेन आरओबी, दो फ्लाईओवर, 15 अंडर पास और दो बड़े जंक्शन होंगे। इसके लिए जितने पेड़ कटेंगे, उतने ही दूसरी जगह नियमानुसार रोपे जाएंगे। इसे हाइब्रिड एन्यूटी मोड पर बनाया जाना है।

इन योजनाओं को भी मिली स्वीकृति
.. रीवा में जवा नया राजस्व अनुविभाग बनाया गया है।
.. रतलाम और छतरपुर में 2 नई नल जल योजनाओं को मंजूरी।
** सितंबर में बिजली बिल शून्‍य आएगा।
** आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि को रु. 2,000 से बढ़ाकर रु. 6,000 करने की मंजूरी दी गई,
प्रतिवर्ष रु. 1,000 की बढ़ोतरी होगी।
** आशा पर्यवेक्षकों की प्रोत्साहन राशि को रु.350 से बढ़ाकर रु. 500 करने और अधिकतम रु. 15,000
प्रतिमाह करने की मंजूरी दी गई।
** शहरी आशा पर्यवेक्षकों की सेवानिवृत्ति पर दी जाने वाली राशि को रु. 20,000 से बढ़ाकर रु.
1,00,000 करने की मंजूरी दी गई।
** मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक युवाओं के लिए ज़िला स्तर, संभाग स्तर और
राज्य स्तर पर बड़े पैमाने पर खेलों का आयोजन किया जाएगा।
** मेधावी विद्यार्थी योजना की वार्षिक आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर रु.8 लाख किया गया।
** कपास पर मंडी शुल्क 31 मार्च तक घटाकर रु. 0.50 करने का निर्णय लिया गया।
** गुर्जर कल्याण के लिए देव नारायण बोर्ड का गठन होगा।
** शहरी क्षेत्रों में 12 सौ करोड़ में सुधरेंगी सड़कें
** बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति महिलाओं को भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ
** रु. 167.59 करोड़ की लागत से संवरेगा सतपुड़ा भवन
** रतलाम के सैलाना व छतरपुर के लवकुशनगर में दो नवीन समूह नल जल योजनाओं को स्वीकृति