MP:बीजेपी जल्द घोषित कर सकती है 64 और प्रत्याशी, केंद्रीय नेतृत्व ने तय किए नाम

18

भोपाल। मप्र बीजेपी ऐसी 64 विधानसभा सीटों पर जल्द प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी कर रही है, जिन पर पिछले चुनाव में पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा था। इनमें से अधिकांश सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

पिछले दिनों प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठकों में इन सीटों से खड़े करने के लिए प्रत्याशियों के नाम तय किए गए हैं। इन्हें केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया हैं। बता दें कि पार्टी ने पिछले सप्ताह ही ऐसी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, जिन पर लगातार पराजय हो रही थी।

प्रदेश भाजपा कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास में पिछले दिनों हुईं बैठकों में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल हुए।

ज्ञात हो कि बीजेपी ने आकांक्षी 39 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा बीते सप्ताह कर इस मामले में कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है।