जबलपुर(Janprachar.com)। मध्यप्रदेश की 2792 अवैध कॉलोनियां अब वैध हो गई हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान जबलपुर से प्रदेश में सु-राज कॉलोनी योजना का शुभारंभ करते हुए इसकी घोषणा की है।
जबलपुर वासियों, आपके प्रेम से मन गदगद है।
आपके इस प्रेम और विश्वास के लिए हृदय से आभारी हूँ। pic.twitter.com/wzlvhnyqjt
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 25, 2023
उन्होंने कहा कि हर गरीब के पास अपना एक मकान होना चाहिए। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के वैध होने के बाद वहां इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और बिल्डिंग परमिशन दी जा सकेगी।
सीएम ने कहा कि जनता ने खून पसीने की कमाई से प्लॉट खरीदा और फिर मकान बनवाया। कॉलोनी बनते ही सरकार आती है, प्रशासन आता है और फिर कॉलोनी अवैध घोषित कर देता है। सीएम ने कहा कि अवैध कॉलोनी बनाने वाले बिल्डराें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जिन लोगों को पीएम आवास योजना के तहत घर नहीं मिल पाया, उन्हें सीएम जन आवास योजना के तहत घर दिए जाएंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर जिले के कटंगी और पौंडी को तहसील बनाने की घोषणा की है। वे कटंगी में महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक मैं बहन-बेटियों के दुख दर्द दूर नहीं कर दूंगा, चैन से नहीं बैठूंगा।
सीएम शिवराज ने बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने कहा कि ‘इस राखी के धागे की कसम है, जब तक बहनों को सम्मान का जीवन नहीं दिलवा देंगे, तब तक काम करते रहेंगे।’
जबलपुर में साढ़े चार हेक्टेयर भूमि हमने अतिक्रमण से मुक्त कराई थी, वहाँ 28 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से गरीबों के लिए 190 मकान बनाए जा रहे हैं। pic.twitter.com/E1ng6BNCjS
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 25, 2023
कांग्रेस आई तो कई योजनाएं बंद हो जाएंगी: शिवराज सिंह
सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस को लेकर कहा कि यदि कांग्रेस आई तो कई योजनाएं बंद हो जाएंगी। इसके पहले भी जब कांग्रेस की सरकार आई थी, तब उन्होंने कन्यादान योजना का पैसा नहीं दिया था। छात्रों को मिलने वाली योजनाओं का पैसा बंद हो जाएगा। मजदूरों को मिलने वाली संबल योजना का पैसा बंद हो जाएगा, इसलिए दोबारा से भाजपा को चुनाव में जिताएं।
जबलपुर में सीएम शिवराज का रोड शो
सीएम शिवराज सिंह कटंगी से जबलपुर पहुंचे। यहां शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने जन दर्शन यात्रा शुरू की। सीएम शिवराज इस दौरान पूर्व और उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करते हुए गुजरे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, सांसद राकेश सिंह और भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रोड शो घमापुर चौक, बेलबाग, भारतीपुर, बड़ी ओमती, नया मोहल्ला होते हुए मालवीय चौक और फिर गोल बाजार पहुंचा। इस दौरान महिलाओं ने मंच लगाकर यात्रा और सीएम शिवराज का स्वागत किया। उन्हें राखियां भेंट की।
उत्तर मध्य, पश्चिम और पूर्व विधानसभा पर कांग्रेस का कब्जा
सीएम शिवराज ने जिन दो विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। उन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में जबलपुर शहर की चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया था।
कांग्रेस ने उत्तर मध्य, पश्चिम और पूर्व विधानसभा जीती थी। भाजपा को सिर्फ कैंट सीट मिली थी। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह अब हारी हुई सीटों पर फोकस कर रहे हैं।
भाजपा ने जबलपुर की दो विधानसभा सीट के प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। बरगी विधानसभा से नीरज सिंह और जबलपुर पूर्व सीट से अंचल सोनकर को टिकट दिया है।
कटंगी की जनता ने जो प्यार और विश्वास मुझे दिया है, मैं वचन देता हूं कि जान भले ही चली जाए, लेकिन आपका प्यार और विश्वास कभी टूटने नहीं दूंगा। pic.twitter.com/TyRcPDEG76
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 25, 2023
कटंगी की जनता ने जो प्यार और विश्वास मुझे दिया है, मैं वचन देता हूं कि जान भले ही चली जाए, लेकिन आपका प्यार और विश्वास कभी टूटने नहीं दूंगा। pic.twitter.com/TyRcPDEG76
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 25, 2023
















