आज पिछोर की सड़कों पर जनता ने स्नेह, प्रेम और विश्वास का नया इतिहास रचा है।
मेरी बहनों आपने फूलों की वर्षा करके हमारा स्वागत किया है। मेरा वचन है कि आपके जीवन में कोई कांटा नहीं रहने देंगे: CM pic.twitter.com/tLdI78K8MN
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 21, 2023
शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में आज जिले के पिछोर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन एवं सनघटा सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।
शिवराज के जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लगातार दो दिन तक शिवपुरी की दो विधानसभाओं में दस्तक देंगे। पिछोर में छत्रसाल स्टेडियम में उनका कार्यक्रम है। इसमें मुख्य रूप से सनघटा बांध परियोजना का भूमिपूजन होगा। इस परियोजना से पिछोर सहित शिवपुरी विधानसभा के किसानों को लाभ मिलेगा।
हमारा संकल्प है कि किसान की जमीन सूखी नहीं रहने देंगे। आने वाले समय में हर किसान के खेत में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी देंगे: CM pic.twitter.com/tU1iGpi91t
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 21, 2023
जिले में सिर्फ पिछोर विधानसभा में भाजपा पहले ही प्रीतम लोधी को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इस कार्यक्रम के साथ यहां भाजपा के विधिवत चुनाव अभियान की शुरुआत भी हो गई। मुख्यमंत्री के पिछोर कार्यक्रम के पहले पिछोर-खनियाधाना को जिला बनाने की मांग भी गूंज रही है।
परसों 23 अगस्त को 12वीं कक्षा में अपने-अपने स्कूल में सबसे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों को स्कूटी दिलवाऊंगा: CM pic.twitter.com/nPIJnoKDEi
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 21, 2023
ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं क्योंकि पिछोर विधानसभा में यही सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा रहता है। पिछले 30 सालों से यह सीट भाजपा के खाते में नहीं आई है। इसलिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को पिछोर में कांग्रेस का किला ढहाने के अभियान के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने यहां भाजपा नेताओं के साथ जनदर्शन यात्रा भी निकाली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यक्रम के एक दिन पहले कांग्रेस विधायक केपी सिंह ने भी पिछोर को जिला बनाने की मांग उठाते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया सहित सीएम को पत्र लिखा है।
सिंधिया को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि पिछोर-खनियाधाना दूरस्थ तहसीले हैं और यहां के निवासियों को जिला मुख्यालय जाना कष्टकारक रहता है। विधानसभा चुनाव 2018 के आखिरी आमसभा में तत्समय मेरे द्वारा आग्रह किया गया था जो आज तक नहीं हो सका है। आप लोकसभा चुनाव 2018 में मात्र पिछोर विधानसभा से ही विजयी हुए थे। आशा है कि पिछोर के प्रति आपकी भावना अलग ही रही होगी।
केपी सिंह ने सभा में मुख्यमंत्री से पिछोर को जिला बनाने की घोषणा करने की मांग की है। हालांकि यह मांग भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी भी पहले उठा चुके हैं। प्रीतम लोधी के अनुसार उन्होंने इसके लिए पहले ही सीएम को पत्र सौंप दिया है।
409 करोड़ से अधिक के 26 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
पिछोरवासियों आपके जज्बे को देखते हुए मैं फैसला करता हूं कि पिछोर को जिला बनाया जाएगा। जिला बनाकर पिछोर को सम्मान दिया जाएगा: CM pic.twitter.com/5HHZ4zEMDq
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 21, 2023
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील में आयोजित महिला सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दोपहर 1.50 पर पिछोर हेलीपैड पहुंचे। सभास्थल छत्रसाल स्टेडियम पहुंचकर जनसभा को संबोधित कर दतिया के लिए रवाना होंगे।
पिछोर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विभिन्न विभागों के 26 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जिनकी लागत 409 करोड़ से अधिक है। जिसमें 385.671 करोड़ के 16 विकास कार्य का भूमि पूजन और 23.861 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
















