हरियाली तीज पर राशि के अनुसार पहनें लकी रंग की साड़ी, होगा लाभ

21
Wear lucky color saree according to zodiac sign on Hariyali Teej, will be benefited

 

सनातन धर्म में हरियाली तीज का बहुत महत्व है। इस वर्ष 31 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिवजी और माता पार्वती की पूजा की जाती है। वहीं, महिलाएं हरी चूड़ियां और हरे रंग के कपड़े धारण कर पूजा-अर्चना करती हैं। हरियाली तीज के दिन राशि के अनुसार साड़ी पहनकर पूजा करना शुभ होता है। ऐसे में आइए जानते हैं सभी राशियों की महिलाओं को किस रंग की साड़ी धारण करने से लाभ प्राप्त हो सकता है।

मेष राशि
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। ऐसे में इस राशि की महिलाओं को लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए।

वृष राशि
वृष राशि का ग्रह शुक्र है। ऐसे में ग्रे या गोल्डन साड़ी पहननी चाहिए।

मिथुन राशि
मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। ऐसे में मिथुन राशि की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी पहननी चाहिए।

कर्क राशि
कर्क राशि का संबंध चंद्रमा ग्रह है। ऐसे में इस राशि की महिलाओं को नारंगी, लाल या सिल्वर रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों का ग्रह सूर्य है। ऐसे में इस राशि की सुहागिनों को पीले रंग की साड़ी पहननी चाहिए।

कन्या राशि
कन्या राशि का संबंध बुध ग्रह से है। इस राशि की महिलाओं को हरे रंग के कपड़े पहनने शुभ रहेगा।

तुला राशि
तुला राशि ग्रह स्वामी शुक्र है। ऐसे में तीज की पूजा में सिल्वर रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि की महिलाओं को मैरून रंग की साड़ी पहननी चाहिए।

धनु राशि
धनु राशि का स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति है। इस राशि की सुहागिनों के लिए पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ है।

मकर राशि

मकर राशि की महिलाओं को हल्की नीले रंग की साड़ी पहननी चाहिए। दरअसल, इस राशि पर शनि देव का आधिपत्य है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के ग्रह शनि है। ऐसे में इस राशि की महिलाओं को हल्का नीला रंग धारण करना चाहिए।

मीन राशि
इस राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन पीले रंग की साड़ी पहननी चाहिए। बृहस्पति ग्रह मीन राशि के स्वामी है।