मप्र समरसता यात्रा: स्वागत के लिये जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब,आएंगे मोदी

भोपाल (Janprachar.com)संत रविदास के संदेश और जीवन मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न स्थानों से निकाली जा रही समरसता यात्राएँ 12 अगस्त को सागर पहुँचेंगी, जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संत रविदास मंदिर निर्माण का शिलान्यास करेंगे। यात्राओं ने 12वें दिन 5 अगस्त को इंदौर, देवास, शिवपुरी, छतरपुर और जबलपुर जिले में सद्भावना का संदेश दिया।

संत रविदास समरसता यात्राओं में प्रतिदिन जनसैलाब उमड़ रहा है। संत रविदास समरसता यात्रा रथ जहाँ-जहाँ से गुजर रहा है, वहाँ के लोग स्मारक निर्माण के लिये अपने क्षेत्र की मिट्टी तथा नदियों का जल देकर धन्य हो रहे हैं। सभी जगह विभिन्न समाज के लोगों द्वारा हर्षोल्लास के साथ समरसता यात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा है।

समरसता यात्रा के 12वें दिन जबलपुर में म.प्र. गोपालन और पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि एवं सांसद श्री राकेश सिंह, इंदौर में सांसद श्री शंकर लालवानी, देवास में विधायक श्रीमती गायात्री राजे पवार, शिवपुरी में मध्यप्रदेश बांस शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने समरसता यात्रा का स्वागत किया।

देवास: रूट क्रमांक 1 की संत रविदास यात्रा ने 25 जुलाई को नीमच से प्रारंभ होकर शुक्रवार की रात 4 अगस्त को देवास के सोनकच्छ के पीपलरावां से जिले में प्रवेश किया।

See also  फ्रांस पहुंचे PM मोदी, G7 में 16 महीने बाद ट्रम्प से होगी आमने-सामने मुलाकात

यात्रा ने देवास में 5 अगस्त को नगर भ्रमण कर समरसता का संदेश दिया। समरसता यात्रा में विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

इंदौर: रूट क्रमांक 2 की संत रविदास यात्रा ने 25 जुलाई को धार जिले के माण्डव से प्रारंभ होकर 5 अगस्त को तीसरे दिन भी इंदौर के विभिन्न स्थानों पर सद्भावना संदेश दिया। संत रविदास समरसता यात्रा 3 अगस्त को इंदौर आई थी।

यात्रा, विधानसभा क्षेत्र इंदौर दो के विभिन्न मार्गों से होती हुई विधानसभा क्षेत्र इंदौर-3 में पहुंची। विधानसभा क्षेत्र इंदौर-3 के विभिन्न क्षेत्रों में भी इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा क्षेत्र इंदौर-3 में सांसद शंकर लालवानी और विधायक आकाश विजयवर्गीय भी इस यात्रा में शामिल हुए।

शिवपुरी: रूट क्रमांक 3 की संत रविदास समरसता यात्रा ने 25 जुलाई को श्योपुर जिले से प्रारंभ होकर 5 अगस्त को शिवपुरी में सद्भावना संदेश दिया। जन-संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिधियों ने संत रविदास के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

यहां जनप्रतिनिधियों सहित नागरिकों ने कलश यात्रा निकालकर एवं पुष्पवर्षा कर समरसता यात्रा का भव्य स्वागत किया। बडी संख्या में उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के जयकारे भी लगाए। इस मौके पर संत रविदास की चरण पादुका, कलश और ध्वज सौंपा गया। संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन अर्चन किया गया।

See also  MP: जल जीवन मिशन-2 से पुराने घोटालों के दाग धोने की तैयारी

जबलपुर: बालाघाट से 25 जुलाई को प्रारंभ हुई रूट क्रमांक 4 की समरसता यात्रा ने 5 अगस्त को जबलपुर में समरसता का संदेश दिया। सांसद श्री राकेश सिंह शनिवार को ग्राम पंचायत चरगांव जिला जबलपुर में जन-संवाद में संत रविदास के दर्शन और संदेशों पर प्रकाश डाला। सांसद सिंह ने कहा कि संत रविदास जी चित्तौड़गढ़ शासक राणा सांगा और मीरा बाई के गुरू भी थे।

उन्होंने संत रविदास से ईश्वर भक्ति के संदेशों को आत्मसात कर समाज हित में जीवन अर्पण किया। संत रविदास के संदेश पूरे देश में सामाजिक समरसता के लिये प्रेरणा दायक है। इस अवसर पर जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ.जितेन्द्र जामदार, महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरी महाराज, परमपूज्य चीपेश्वर महाराज सहित
जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

छतरपुर : सिंगरौली से 26 जुलाई को प्रारंभ हुई रूट क्रमांक 5 की समरसता यात्रा ने 5 अगस्त को छतरपुर पहुँचकर सद्भावना संदेश दिया। यहाँ जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने हर्षोल्लास से यात्रा का भव्य स्वागत किया। संत रविदास की पादुका एवं गंगा जल-कलश की पूजा की।

6 अगस्त की समरसता यात्रा का रूट

नीमच से प्रारंभ प्रथम रूट की समरसता यात्रा 13वें दिन 6 अगस्त को देवास, द्वितीय रूट की यात्रा धार से प्रारंभ होकर इंदौर, तृतीय रूट की श्योपुर से प्रारंभ यात्रा शिवपुरी, चतुर्थ रूट की बालाघाट से प्रारंभ यात्रा जबलपुर एवं पाँचवें रूट की सिंगरौली से प्रारंभ यात्रा छतरपुर में संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुँचायेगी।

See also  जनदर्शन: रथ से उतर अचानक 'शबरी' के द्वार पहुंचे 'शिव'

12 को आएंगे पीएम मोदी

इन यात्राओं का समापन आगामी 12 अगस्त को सागर के नरयावली में होगा। यहां करीब सौ करोड़ रुपए की लागत से संत रविदास का भव्य मंदिर तैयार करने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे व मंदिर की आधार शिला रखेंगे।
इसके बाद पीएम मोदी ओंकारेश्वर आएंगे, जहां आदि शंकराचार्य के एकात्मधाम का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों किया जाएगा, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके बाद राजधानी भोपाल आएंगे. बताया जा रहा है कि जून महीने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेगा रोड-शो बारिश की वजह से स्थगित हो गया था, लेकिन अब चुनाव से पहले राजधानी में पीएम मोदी का मेगा रोड-शो आयोजित हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *