इंदौर में महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए कमल नाथ और दिग्विजय सिंह, कही ये बड़ी बात

19
Kamal Nath and Digvijay Singh participated in the program of Mahila Congress in Indore, said this big thing

 

इंदौर। रविवार सुबह कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंचे और बाणगंगा स्थित बाणेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसके अलावा कन्हैया कुमार सहित कई पूर्व मंत्री राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होंगे।Kamal Nath and Digvijay Singh participated in the program of Mahila Congress in Indore, said this big thing

बाणगंगा में बाणेश्वर धाम पर भगवान महादेव का अभिषेक करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह होटल रेडिसन पहुंचे। यहां उन्होंने शहर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

कमल नाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मुझे प्रभावित किया था। उन्होंने बांग्लादेश युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना किया। तब मैं पढ़ रहा था। कमल नाथ ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के केवल 10 फीसद केस ही सामने आते हैं, 90 फीसद सामने नहीं आते। यदि वे सामने आ गए तो सोचिये क्या होगा। प्रश्न यह है कि ऐसा हुआ क्यों? क्योंकि माहौल ठीक नहीं। कानून बनाने से कुछ नहीं होगा. सोच बदलना होगी।

दिग्विजय सिंह बोले, कुछ पार्टी के लोग पास्को कानून को भी बदलना चाहते हैं, यह मानसिकता का मामला है। इस मामले में संवेदनशील होना होगा।

 

शोभा ओझा बोलीं, मप्र महिला अत्याचार के मामले में नंबर वन है, यह चिंता का कारण है। कमल नाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद जब पहली बार पुलिस से मिले तो उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार पर जीरो टोलरेंस की पॉलिसी होगी।

 

विभा पटेल बोली, राजीव गांधी आरक्षण लागू नहीं करते तो मैं राजनीति में नहीं आती। हमारे परिवार की सोच बदले तो महिलाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।