जानापाव पहुंचे अमित शाह, यहां आने वाले देश के पहले गृह मंत्री

16
Amit Shah reached Janapav, the first Home Minister of the country to come here

महू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को इंदौर दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर करीब दो बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। इंदौर में सभा लेने के पहले वे एयरपोर्ट से ही जानापाव के लिए रवाना हो गए। इसी के साथ शाह का नाम जानापाव जाने वाले देश के पहले गृहमंत्री के रूप में दर्ज हो गया। इससे पहले कभी कोई गृहमंत्री जानापाव नहीं आया है।

 

जनकेश्वर महादेव का किया अभिषेक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर करीब सवा दो बजे जानापाव पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने जनकेश्वर महादेव का अभिषेक किया। इसके बाद नवनिर्मित परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। यहां पूजन-अर्चन के बाद शाह इंदौर के लिए रवाना हो गए।

शाह के दौरे से पहले इन मार्गों को रखा था बंद

अमित शाह के दौरे के चलते मानपुर से पीथमपुर और पीथमपुर से मानपुर की ओर जाने वाले मार्ग प्रभाविAmit Shah reached Janapav, the first Home Minister of the country to come here
त हुए। सुबह 9 से 3 बजे तक जानापाव पर पूरी तरह आवाजाही बंद रही। तीन बजे के बाद कावड़िए जल भरने के लिए जानापाव जा सकेंगे। सुबह 9 से 3 बजे तक मानपुर से पीथमपुर की ओर जाने वाले वाहनों को लेबड़ फोरलेन होते हुए बेटमा की ओर परिवर्तित किया गया। वहीं पीथमपुर से मानपुर जाने वाले वाहनों को सागौर कुटी होते हुए डायवर्ट किया गया। इस दौरान छोटे वाहनों की आवाजाही जारी रही।