पांच उच्च न्यायालयों में 15 स्थायी न्यायाधीश नियुक्त

दिल्ली, 29 जुलाई| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच उच्च न्यायालयों के 15 अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत कर स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शुक्रवार को उनकी नियुक्ति से संबंधित पांच अलग-अलग अधिसूचना जारी की गईं। अधिसूचना के अनुसार, कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्णा राव, न्यायमूर्ति बिभास रंजन डे और न्यायमूर्ति अजय कुमार मुखर्जी को पदोन्नत कर स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार केरल उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बसंत बालाजी, न्यायमूर्ति सी के जयचंद्रन, न्यायमूर्ति सोफी थॉमस और न्यायमूर्ति पी. वी. जी. पी. अजित कुमार को स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया। गौहाटी उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति काखेतो सेमा, न्या15 permanent judges appointed in five high courts
यमूर्ति देवाशीष बरुआ, न्यायमूर्ति मालाश्री नंदी, न्यायमूर्ति मार्ली वानकुंग और न्यायमूर्ति अरुण देव चौधरी को पदोन्नत कर स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए ए पानसरे और न्यायमूर्ति एस सी मोरे के अलावा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *