मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पीपल, जामुन और गुलमोहर के पौधे रोपे

भोपाल, 29 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्मार्ट उद्यान में पीपल, जामुन और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ अपने जन्म-दिवस पर 5 वर्ष के प्रक्षित व्यास, अनीता व्यास, उमाकांत व्यास, अंकित व्यास, वर्षा व्यास ने पौध-रोपण किया।Chief Minister Shivraj Singh planted saplings of Peepal, Jamun and Gulmohar

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश वाधवानी ने अपनी जन्म वर्षगांठ पर पौधा लगाया। पार्षद एवं एमआईसी सदस्य राजेश हिंगोरानी के साथ ही वासुदेव वाधवानी, हेमा वाधवानी, प्रवीण प्रेमचंदानी, कमल प्रेमचंदानी ने भी पौधे लगाए। अन्य समाजसेवी और पर्यावरण प्रेमी भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *