MPलाड़ली बहना योजना: 21 वर्ष की महिलाओं ने भी कराए पंजीयन

भोपाल (जनप्रचार.कॉम)। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए अब 21 वर्ष की विवाहिता भी पात्र होंगी। योजना के प्रावधान में संशोधन के साथ मंगलवार को पंजीयन प्रारंभ हो गया है। इसमें 21 से 23 वर्ष की विवाहित महिलाएं भी पंजीयन करा सकेंगी। अभी योजना में सवा करोड़ से अधिक महिलाएं पंजीकृत हैं।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मीडिया से चर्चा में कहा है कि योजना के लिए पात्रता आयु घटाने के साथ यह प्रावधान भी कर दिया है। जिस परिवार में ट्रैक्टर होगा, उसकी महिलाएं भी योजना में शामिल होंगी।

अभी ऐसे परिवारों को अपात्र की श्रेणी में रखा था, जिनके पास चार पहिया वाहन थे। इसमें ट्रैक्टर भी आ रहा था पर बड़ी संख्या में पांच एकड़ से कम भूमि वाले किसानों के पास भी ट्रैक्टर हैं और वे किराए पर भी चलाते हैं। इन परिवारों की विवाहित महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए प्रविधान में संशोधन कर पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है।

See also  पूर्व ACS सुलेमान को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, अब नोटिस पर टिकी नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *