मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बनखेड़ी में जन-दर्शन के दौरान उमड़ा जन-सैलाव

18
Crowd gathered during Chief Minister Shivraj Singh's public visit to Bankhedi

 

भोपाल. 25 जुलाई| विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आज नर्मदापुरम के ग्राम बनखेड़ी में जन-दर्शन किया। इस दौरान नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। कहीं घरों की छत से, मुंडेर से, कहीं मंच से पुष्प-वर्षा की तो कहीं शॉल श्रीफल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आत्मीय स्वागत किया। लाड़ली बहनाओं द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की आरती उतारकर उनका स्वागत किया और अपने भैया को राखी भेंट कर फूल माला पहनाई गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बनखेड़ी तिराहे से मस्जिद चौराहा मार्ग से जनदर्शन करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मार्ग पर स्वागत द्वारों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से पूरा शहर सजाया गया।

मार्ग पर अनेक स्थानों पर मंच बनाए गए थे। जहाँ ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों व जिला पंCrowd gathered during Chief Minister Shivraj Singh's public visit to Bankhedi
चायत के प्रतिनिधियों द्वारा उत्साह के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का सम्मान किया जा रहा था। इस दौरान ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ किसान व युवा भी शामिल हुए। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता जन-दर्शन में शामिल हुए। जनहित में चलाई जा रही विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के नाम तखतियों पर लिखकर हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।

कदम-कदम पर उत्साह का माहौल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बनखेड़ी आगमन पर नगर में कदम-कदम पर उत्साह का माहौल था। बच्चे, युवाओं, महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों को उड़ाकर तथा गुलाल उड़ाकर विकास पर्व मनाया जा रहा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पंचायत प्रतिनिधियों, किसान संगठन, कृषि साख सहकारी समितियों के सदस्यों, स्वास्थ्य विभाग, जन अभियान परिषद, नगर पालिका कर्मचारी संगठन, व्यापारी वर्ग, सहित विभिन्न समाजों, सामाजिक संस्थाओं, महिला संगठनों, लाड़ली बहना सेना सहित विभिन्न संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया। सांसद राव उदयप्रताप सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, दर्शन सिंह चौधरी, माधवदास अग्रवाल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं विशाल जन-समूह जन-दर्शन में शामिल हुआ।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी में विकास पर्व के दौरान भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास, गोविंदनगर में कोल इंडिया लिमिटेड कोलकाता के सीएसआर सहयोग से 1 करोड़ 98 लाख की लागत से निर्मित शरद स्मृति छात्रावास के भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से 1 करोड़ की लागत से निर्मित जैव कीट नियंत्रण उत्पादन इकाई भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 55 लाख की लागत से कृषि विज्ञान केंद्र, गोविन्दनगर में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत मशरूम, स्पॉन, खाद उत्पादन एवं प्रशिक्षण इकाई का भूमिपूजन भी किया। इस दौरान सरस्वती ग्रामोदय विद्यालय के बच्चों ने पुष्प-वर्षा कर अपने लाड़ले मामा श्री चौहान का स्वागत किया।

प्रदर्शनी का अवलोकन किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा न्यास के कारीगरों द्वारा लगाई गई बांस एवं माटी की कृषि उत्पाद एवं शिशु वाटिका प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कारीगरों द्वारा निर्मित वस्तुओं की सराहना की।