सुपर फूड है पपीता, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

17

Papaya is super food, you will be surprised to know its benefits

भोपाल। पपीते का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। पपीते में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई गंभीर रोगों से सुरक्षित रखने में मदद करता है। पपीते में विटामिन्स और यौगिकों की मौजूदगी होती है। पपीते में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा अधिक होती है, जो कई प्रकार की गंभीर बीमारियों और संक्रमण से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। कोरोना काल में पपीते को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेहद लाभकारी फल माना गया। पपीता विटामिन सी का उत्कृष्ट स्रोत है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। पेट, पाचन तंत्र की सुदृढ़ता, त्वचा की रंगत में निखार और अस्थमा जैसी क्रोनिक बीमारियों में पपीते का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

डायबिटीज में खाएं पपीता
डायबिटीज के रोगी को खानपान को लेकर सतर्क रहना पड़ता है। पपीते का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा विकल्प है। अध्ययनों के मुताबिक, टाइप-1 मधुमेह रोगियों को उच्च फाइबर वाले आहार का सेवन करना चाहिए। इससे रक्त शर्करा का स्तर कम हो सकता है। पपीते में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है।

कैंसर का खतरा होता है कम
पपीते में लाइकोपीन यौगिक पाया जाता है, जो कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। जिन मरीजों का कैंसर का इलाज चल रहा है, उनके लिए पपीते का सेवन फायदेमंद है। इसके अलावा पपीते में एंटीआक्सीडेंट बीटा-कैरोटीन भी पाया जाता है। बीटा-कैरोटीन से भरपूर आहार का सेवन युवाओं में प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत
पपीते के सेवन से हड्डियां मजबूत बनती है। पपीता शरीर में विटामिन सी की कमी को दूर करता है। विटामिन सी की कमी से हड्डी टूटने का खतरा अधिक होता है। पपीते में विटामिन-के और कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है।

उम्र संबंधी शिकायत से राहत

शरीर में कब्ज की शिकायत होने पर रोजाना पपीते का सेवन करना चाहिए। इससे पेट साफ रहता है। पेट दर्द, कब्ज में पपीता लाभकारी होता है। साथ ही त्वचा को भी सेहतमंद रखता है। आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पपीता खाना चाहिए। पपीता शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है।