दिल्ली में बढ़ा बाढ़ का खतरा, 206.26 मीटर तक पहुंचा यमुना का जलस्तर

20

Flood threat increased in Delhi, Yamuna's water level reached 206.26 meters

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दोपहर तीन बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.26 मीटर रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि खतरे का निशान पुराने यमुना पुल के पास खतरे का निशान 205.33 मीटर है। यानी यमुना का पानी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर पहुंच गया है। उधर पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से हथनीकुंड बैराज में दबाव बढ़ता जा रहा है और लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

गुजरात में बिगड़े हालात
गुजरात में भारी बारिश की वजह से कई जिलों में हालात बिगड़ गये हैं। वैसे, जूनागढ़ जिले में भारी बारिश के बाद अब बाढ़ का पानी कम होने लगा है। अधिकारियों ने बताया है कि करीब 3,000 लोगों को जिले में सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है। इधर मौसम विभाग ने रविवार को गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि देवभूमि द्वारका, राजकोट, भावनगर और वलसाड जिले में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का हो सकती है। रविवार को भावनगर, राजकोट, जामनगर, बोटाड, सूरत और बहरुच जैसे कुछ जिलों में 50-117 मिलीमीटर बारिश हुई है।