मध्य प्रदेश में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने संभाली चुनावी कमान, पार्टी के चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ

20
BJP's central leadership took over the election command in Madhya Pradesh, inaugurated the party's election management office

 

भोपाल। भाजपा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है और केंद्रीय नेतृत्व ने कमान संभाल ली है। प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव लगातार बैठकें कर रहे हैं। शनिवार को भी बैठकें और मेल-मुलाकात का दौर जारी रहा।

रविवार सुबह पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय में चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ किया गया। माइक्रो मैनेजमेंट की दृष्टि से कार्यालय की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ,केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, शिवप्रकाशBJP's central leadership took over the election command in Madhya Pradesh, inaugurated the party's election management office
, मुरलीधर राव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, हितानंद शर्मा ने चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ किया।

चुनाव प्रबंधन कार्यालय के शुभारंभ के तुरंत बाद मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक शुरू हो गई। बैठक में मोर्चा के प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों के साथ चुनावी राजनीति बनाई जाएगी। चुनावी दृष्टि से प्रकोष्ठों के गठन को लेकर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह , केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, शिवप्रकाश, मुरलीधर राव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और हितानंद शर्मा मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक ले रहे हैं।

कांग्रेस को घेरने की रणनीति
शनिवार को तोमर ने चुनावी तैयारियों की जानकारी ली और प्रतिदिन बैठक कर कांग्रेस को घेरने की रणनीति बनाने पर जोर दिया। तोमर और प्रहलाद पटेल ने शनिवार को ही मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से अलग-अलग मुलाकात भी की। इस दौरान दोनों नेताओं की मुख्यमंत्री से लंबी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री, विधायकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भी चर्चा की गई है।

संगठन के 57 जिला प्रभारियों के चयन पर चर्चा
तोमर और वैष्णव द्वारा ली गई बैठक में भाजपा के संगठनात्मक 57 जिला प्रभारियों को लेकर भी चर्चा हुई। चुनाव को देखते हुए प्रभारियों के चयन और इसमें महत्वपूर्ण बदलाव पर जोर दिया गया है। विस चुनाव की तैयारी और विभिन्न माध्यमों से विपक्ष को करारा जवाब देने एवं केंद्र व राज्य सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी बात हुई।

पांच यात्राएं गांव की माटी, नदी का जल लेकर 25 को पहुंचेगी सागर
मध्य प्रदेश में 25 जुलाई से पांच यात्राएं आरंभ होंगी। यह सभी यात्राएं अलग-अलग गांव से गांव की माटी और नदी का जल लेकर सागर पहुंचेगी। सागर में 12 अगस्त को भगवान संत रविदास जी के मंदिर निर्माण का शिलान्यास होगा। शनिवार को प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में पांच यात्राओं की तैयारी को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी स्तर पर यात्रा को वृहद स्तर पर निकालने की योजना बनाई जा रही है। इधर भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया है। सम्मेलन को प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद संबोधित करेंगे।

मीडिया विभाग की बैठक में रणनीति पर हुई चर्चा
मीडिया और इंटरनेट मीडिया विभाग की बैठक में पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रदेश संगठन की बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को सौंपे गए कार्यों पर चर्चा हुई। तोमर ने कहा कि इंटरनेट मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से कांग्रेस के कारनामों को जनता के सामने लाएं। अश्विनी वैष्णव अलग-अलग पदाधिकारियों से मिले और पार्टी की चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद रहे।

भूपेंद्र यादव शनिवार देर रात भोपाल पहुंचे। भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर पहले से मौजूद पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। देर रात हुई बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भोपाल दौरा स्थगित हो गया था।

वे शनिवार को भोपाल में पार्टी नेताओं की बैठक लेने वाले थे। इस बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होनी थी। 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सागर दौरे को देखते हुए इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा था। हालांकि, 26 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी भोपाल आ रहे हैं। चुनाव की दृष्टि से यह बड़ी बैठक होगी।