मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व विधायक आष्टा स्व. श्री गुणवान को दी श्रद्धांजलि

19
Chief Minister Shivraj Singh former MLA Ashta self. Tribute paid to Mr. Gunwan

भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में आष्टा के पूर्व विधायक रंजीत सिंह गुणवान की पुण्य-तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्व. श्री गुणवान के परिवार के सदस्यों के साथ पौध-रोपण भी किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि स्व. श्री गुणवान अत्यंत सहज, सरल और मृदुभाषी थे। उनका संपूर्ण जीवन गरीबों और असमर्थों की सेवा में व्यतीत हुआ। उनकी स्मृति में लगाया गया यह पौधा धीरे-धीरे एक दिन वृक्ष बनकर उनकी स्मृतियों को अक्षुण्ण बना देगा। वे अपने विचारों और पुण्‍य कार्यों के माध्‍यम से सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।