सिवनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का रोड शो शुरू, 87.48 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य की देंगे सौगात

सिवनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विकास पर्व यात्रा के तहत सिवनी आगमन हुआ है। तेज वर्षा के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिवनी पहुंचे और गणेश मंदिर में उन्होंने पूजन किया। इसके बाद विकास पर्व के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का रोड शो शुरू हुआ है। छिंदवाड़ा चौक से विशाल रोड शो मठ मंदिर रोड से मठ स्कूल, दुर्गा चौक होते हुए नगर पालिका के सामने से बस स्टैंड, बस स्टैंड पेट्रोल पंप के पास से सोमवारी चौक के सामने से दलसागर तालाब के मुख्यघाट के सामने पहुंचेगा। यहां यह रोड शो आम सभा में परिवर्तित हो जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जिले की ऐतिहासिक धरोहर राजा दलपत शाह के दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के भूमि पूजन सहित जिले के अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

इन विकास कार्यों की मिलेगी सौगात
विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। इसमें 9.40 करोड़ की लागत से निर्मित 17 किमी माल्हनवाड़ा से खैररांजी मार्ग, 1.15 करोड़ की लागत से निर्मित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन बरघाट, 3.53 करोड़ लागत से निर्मित शासकीय महाविद्यालय बरघाट में छह अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, 1.31 करोड़ की लागत से ग्वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन व आवास गृहों का निर्माण, 1.30 करोड़ की लागत से सिवनी नगरीय निकाय के पांच प्रमुख सड़कों का कायाकल्प के तहत डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा।

Chief Minister Shivraj Singh's roadshow begins in Seoni, will gift development work worth more than Rs 87.48 crore32.76 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल धनौरा का निर्माण, 28.60 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल मुर्गहाई का निर्माण, 16.63 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट सिवनी का निर्माण, 2.87 करोड़ की लागत से 8.542 किमी लम्बा सिवनी–मंडला (लोपा) से परासपानी मार्ग का निर्माण, 1.12 करोड़ की लागत से 3.88 किमी लम्बा सिवनी-मंडला (लोपा) से पलारी मार्ग निर्माण, 1.84 करोड़ की लागत से छह बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहाई का निर्माण कार्य, 53.28 करोड़ की लागत से अमृत 2.0 के अंतर्गत सिवनी जलावर्धन योजना का निर्माण व विस्तार कार्य, 7.44 करोड़ की लागत से दल सागर तालाब में फाउंटेन लाइट व साउंड सिस्टम कार्य व 126.21 करोड़ की लागत से सिवनी शहर से गुजरने वाले पुराने एनएच सात पर 630 मीटर रेलवे ओवर ब्रिज व 12.67 किमी की लंबाई टूलेन सड़क के स्थान पर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *