मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बरगद, जामुन और कदम्ब के पौधे रोपे

भोपाल, 19जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, जामुन और कदंब के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ शुजालपुर के 8 वर्षीय बालक विनायक परमार ने पौधा लगाया। विनायक, थैलेसीमिया की बीमारी से पीड़ित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पहल पर स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि उपलब्ध करा कर उनका इलाज बेंगलुरु के मजूमदार शॉ अस्पताल में कराया गया, अब वे स्वस्थ हैं। बालक विनायक और उनके परिजन संतोष परमार, कोमल परमार, चुनचुन और महेंद्र ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार माना और पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ अशोक चौहान, दीपक चौहान, प्रहलाद चौहान, शिव चौहान, सुश्री वैष्णवी, पूजा, पूनम आदि ने भी पौधे रोपे। विनय शर्मा और कुमारी प्रतीति ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और जन-प्रतिनिधि भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *