NDA Meeting: सरकार बहुमत से बनती है, देश सबके प्रयास से चलता है

 

विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए बेंगलुरु में चल रही बैठक के जवाब में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज अहम बैठक हुई। बैठक में एनडीए की 38 सहयोगी पार्टियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने बैठक को संबोधित किया और नए विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों ने मन बना लिया: मांझी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि आज बैठक में सबने एक मत से प्रस्ताव पारित करके प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल के कार्यकाल की सराहना की और उनकी बढ़ती लोकप्रियता के प्रति खुशी जाहिर की। मोदी जी को पुनः 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों ने मन बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *